सेवानिवृत जिला जज के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर 1 लाख 65 हजार उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत जिला जज के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर खरीदारी के नाम पर एक लाख पैंसठ हजार रुपये बैंक अकांउट में ट्रांसफर कर लिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत जिला जज के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर खरीदारी के नाम पर एक लाख पैंसठ हजार रुपये बैंक अकांउट में ट्रांसफर कर लिया. इस बाबत पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला निवासी पीयूष प्रसन्न ने साइबर थाना में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. बताया कि इंटरनेट मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर समस्तीपुर के सेवानिवृत जिला जज सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नाम से फर्जी अकांउट संचालित किया जा रहा है. इस पर मैसेंजर के माध्यम से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और घर के फ्रीज, फर्चीनर आदि सेकेंड हैंड सामान खरीदने के लिए संपर्क करने की बात कही. उसने सेकेंड हैंड सामानों के एक लाख 20 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी और 45 हजार रुपये मांगा. उन्होंने अलग- अलग बैंक खाता पर कुल 1 लाख 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. सामान बेचनेवाला खुद को मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ का अधिकारी बता रहा था. बैंक खाता में रुपये ट्रांसफर करने के बाद वह अपना मोबाइल बंद कर लिया. साइबर थाना के पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि हाल ही में साइबर अपराधियों ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक के नाम से भी फर्जी बैंक अकाउंट बनाया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन