जीविका मित्र से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीने

Published at :23 Sep 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
जीविका मित्र से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीने

मोहनपुर : ओपी क्षेत्र के जलालपुर गांव की जीविकामित्र से उचक्कों ने बुधवार की शाम सोने की चेन व मंगलसूत्र छीनने लिये़ इस बाबत जीविकामित्र सुनीता देवी ने ओपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में बताया गया है कि दलित टोला बोथ दशहरा में सुशीला देवी के दरवाजे पर जीविका स्वयं सहायता समूह […]

विज्ञापन

मोहनपुर : ओपी क्षेत्र के जलालपुर गांव की जीविकामित्र से उचक्कों ने बुधवार की शाम सोने की चेन व मंगलसूत्र छीनने लिये़ इस बाबत जीविकामित्र सुनीता देवी ने ओपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में बताया गया है कि दलित टोला बोथ दशहरा में सुशीला देवी के दरवाजे पर जीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक कराकर शाम में घर लौट रही थी़

पीडब्ल्यूडी सड़क से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रामचंद्रपुर दशहरा के करीब पहुंचने पर एक बाइक पर सवार सुनील कुमार राय उर्फ अनिल राय एवं मनोज राय ने धक्का देकर गिरा दिया और अनिल राय ने जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया़ चाकू मेरे बायां हाथ में लगा. मौके का फायदा उठाकर मनोज राय ने मेरे गले से चेन एवं मंगलसूत्र खींच लिया़ शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख सभी वहां से भाग गये. ओपी अध्यक्ष जागेश्वर राय ने बताया कि सुनीता देवी के पति पर एक सप्ताह पूर्व मनोज राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन