हत्या की नीयत से छात्रा का अपहरण!

Published at :20 Jul 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की नीयत से छात्रा का अपहरण!

पूसा : ना क्षेत्र के मोरसंड गांव से विद्यालय गयी 14 वर्षीया छात्रा का अपहरण हत्या की नीयत से कर लिया गया है. घटना की सूचना स्थानीय थाने में देकर गांव के ही बिंदेश्वर सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोण बाजीतपुर गांव के स्व. नथुनी सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

पूसा : ना क्षेत्र के मोरसंड गांव से विद्यालय गयी 14 वर्षीया छात्रा का अपहरण हत्या की नीयत से कर लिया गया है. घटना की सूचना स्थानीय थाने में देकर गांव के ही बिंदेश्वर सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोण बाजीतपुर गांव के स्व. नथुनी सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार को आरोपित किया है. सुरेंद्र फिलहाल कोण बाजीतपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार कहते हैं

कि मोरसंड गांव के अरुण मिश्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.आवेदन में कहा गया है उक्त छात्रा अपने ननिहाल में रहकर शुरू से ही पढ़ाई कर रही है. प्रतिदिन के तरह उस दिन भी विद्यालय जाने के लिए समय से घर से निकली तथा विद्यालय भी गयी, लेकिन छुट्टी में घर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता ठिकाना नहीं लग सका. वहीं कुछ ग्रामीणों की सूचना पर जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों ही लड़कों ने मेरे नतनी का अपहरण हत्या की नीयत से कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन