मद्य निषेध अभियान को बनाएं सामाजिक आंदोलन : सीएम

समस्तीपुर : नई उत्पाद नीति के तहत 1 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू होगी जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में लागू किया जायगा. उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने श्रीकृ़ष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में मद्यनिषेध अभियान की शुरुआत करते हुए कही. माननीय सीएम द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रसारण की व्यवस्था स्थानीय नगर […]
समस्तीपुर : नई उत्पाद नीति के तहत 1 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू होगी जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में लागू किया जायगा. उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने श्रीकृ़ष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में मद्यनिषेध अभियान की शुरुआत करते हुए कही. माननीय सीएम द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रसारण की व्यवस्था स्थानीय नगर परिषद भवन समस्तीपुर में किया गया. नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डीडीसी अफजालुर रहमान, एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










