नगर पंचायत ने कराया जेसीबी से घाटों की सफाई

Published at :17 Nov 2015 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत ने कराया जेसीबी से घाटों की सफाई

रोसड़ा : छठ महापर्व में शहर के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जेसीबी के माध्यम से घाटों की सफाई एक अभियान के तहत की जा रही है. शहर के पुल घाट, सीढी घाट, पंजियार टोली घाट, गोला घाट की सफाई विगत दो दिनों से की जा रही थी. […]

विज्ञापन

रोसड़ा : छठ महापर्व में शहर के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जेसीबी के माध्यम से घाटों की सफाई एक अभियान के तहत की जा रही है. शहर के पुल घाट, सीढी घाट, पंजियार टोली घाट, गोला घाट की सफाई विगत दो दिनों से की जा रही थी.

परंतु समय पर सफाई कार्य पूर्ण होते नहीं देख सोमवार को जेसीबी का सहारा लेना पड़ा.इन चारों घाटों पर काफी गंदगी रहने के कारण नपं की ओर से करीब 25 मजदूरों द्वारा भी घाटों की सफाई करवायी जा रही है. दूसरी ओर घाटों पर पहंुचने वाले मागार्ें की सफाई सही ढंग से नहीं होने के कारण खासकर दण्ड प्रणाम करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पर सकता है.

सफाई कार्य का नेतृत्व कर रहे उप-मुख्य पार्षद सत्येंद्र कुमार नायक ने बताया कि हर हाल में पर्व से पूर्व घाटों एवं शहर समेत घाटों पर आने वाले सभी मागार्ें में पूरी तरह से सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. वहीं गंडक नदी के तट पर पर्व को लेकर जुटने वाली हजारों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि सभी घाटों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से नाविकों एवं गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्होंने लोगों से गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की है. घाटों पर सफाई के मौके पर उप-मुख्य पार्षद के अलावे पार्षद कपिलदेव सहनी, सुरेश सहनी, मुन्ना सहनी, जेई रामसागर महतो, सफाई निरीक्षक श्याम सुन्दर झा, अशोक ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन