दुर्घटना में मृत अधेड़ की हुई पहचान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 6:04 PM
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के एनएच 28 सैदपुर गांव के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में हुई मौत में मृतक मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हजरतपुर टोले अदलपुर का रामाज्ञा राय (50) बताया जाता है. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. बताते चलें कि मृतक […]
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के एनएच 28 सैदपुर गांव के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में हुई मौत में मृतक मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हजरतपुर टोले अदलपुर का रामाज्ञा राय (50) बताया जाता है. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. बताते चलें कि मृतक सैदपुर गांव में भुईंया बाबा के पूजा में मृदंग बजाने आया था. इसी बीच शाम में शौच से लौटने के क्रम में दलसिंहसराय की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया. जब तक ग्रामीणों को जानकारी मिली. अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. इससे आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों यातायात बाधित कर दिया. सूचना पर आये थानाध्यक्ष एवं दारोगा रामाशीष राय समेत पुलिस बलों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. उसके बाद यातायात चालू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










