प्राथमिकी दर्ज कराने को छपरा से समस्तीपुर का लगा रहे चक्कर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

चलती ट्रेन में अटैची लिफ्टर लाखों का सामान लेकर हुआ था फराररेल इंस्पेक्टर ने कहा, प्राथमिकी के बाद होगी मामले की जांचसमस्तीपुर. टाटा से छपरा जानेवाली 18182 एक्सप्रेस में चार मई को एक यात्री ट्रेन के बोगी में से अटैची लिफ्टर ने अटैची में भरा सामान लेकर चलती ट्रेन से फरार हो गया. इसकी जानकारी […]

विज्ञापन

चलती ट्रेन में अटैची लिफ्टर लाखों का सामान लेकर हुआ था फराररेल इंस्पेक्टर ने कहा, प्राथमिकी के बाद होगी मामले की जांचसमस्तीपुर. टाटा से छपरा जानेवाली 18182 एक्सप्रेस में चार मई को एक यात्री ट्रेन के बोगी में से अटैची लिफ्टर ने अटैची में भरा सामान लेकर चलती ट्रेन से फरार हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों को मिलते ही हंगामा करना शुरू कर दिया. जब ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंची तो जीआरपी थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने कहा कि छपरा में प्राथमिकी कराने को कहा. इसके बाद जब छपरा स्टेशन पहुंचा तो पुलिस ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि समस्तीपुर जीआरपी का मामला है वहीं प्राथमिकी दर्ज होगी. सोमवार को इसकी शिकायत लेकर समस्तीपुर जीअरपी में पहुंचे तो जीआरपी ने फिर छपरा जाने की बात कही. इस संबंध में रेल इंस्पेक्टर से शिकायत की तो कहा कि मामले की जांच की जायेगी. संबंधित थाने की पुलिस के अधिकारियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. रेल यात्रियों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बोरिया के मधुबनी थाने के निवासी का स्वर्गीय सुभाष सिंह के पुत्र उपेन्द्र सिंह का कहना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं रेल यात्रियों के साथ होती रहती है. रेल प्रशासन यात्रियों के सुरक्षा के प्रति सजग नहीं है. जीआरपी थाने में मामला आपस में निबटाकर ही समाप्त कर लिया जाता है. ऐसे यात्रियों की सुरक्षा भगवान के भरोसे ही चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन