जन संपर्क अभियान पर दिया जोर, तीन सभा का होगा आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

दलसिंहसराय. आरबी कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा का उजियारपुर विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला हुई. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की. प्रदेश नेता संजय सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. वक्ताओं ने विधानसभा के अंदर तीन बड़े आमसभा के आयोजन का निर्णय लेते हुए जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया. साथ ही सभी पंचायतों […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. आरबी कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा का उजियारपुर विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला हुई. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की. प्रदेश नेता संजय सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. वक्ताओं ने विधानसभा के अंदर तीन बड़े आमसभा के आयोजन का निर्णय लेते हुए जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया. साथ ही सभी पंचायतों में दो संपर्क प्रमुख की तैनाती पार्टी स्तर से करने, भारत सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यों की सफलता व राज्य सरकार की विफलता को उजागर करने का आह्वान किया.

वहीं पंचायत कार्यशाला व राष्ट्रीय महाजनसम्पर्क अभियान को घर घर जाकर सफल बनाने का आह्वान किया. क्षेत्रीय प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सामंत कुमार चौधरी, संजय सिंह, कपिलदेव चौधरी, यशवंत कुमार चौधरी, शशिकांत झा चुनचुन, सुरेंद्र पासवान, राजेश्वर ठाकुर, हरेराम झा, ललन सिंह, वीरेंद्र पासवान, सरोज चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर सिंह, बबली राय, रुपेश कुमार झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन