फर्जी भुगतान पर सदस्यों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन के प्रांगण में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख किरण देवी ने की. बैठक में सदस्यों ने शौचालय निर्माण में फर्जी भुगतान को लेकर सदस्यों ने हंगामा किया. इससे कुछ समय के लिए सदन में गर्माहट बनी रही. बाद में अधिकारियों द्वारा जांच करने […]

विज्ञापन

उजियारपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन के प्रांगण में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख किरण देवी ने की. बैठक में सदस्यों ने शौचालय निर्माण में फर्जी भुगतान को लेकर सदस्यों ने हंगामा किया. इससे कुछ समय के लिए सदन में गर्माहट बनी रही. बाद में अधिकारियों द्वारा जांच करने की बात पर सदस्य शांत हुए.

वहीं पंसस राज कुमार राय ने पूर्व पंसस अजबलाल राय के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. बैठक में हमारा गांव हमारी योजना के तहत ग्राम सभा से पारित प्रखंड के 28 पंचायतों के लिए 24 करोड़ 3 लाख 50 हजार की मनरेगा योजना सर्वसम्मति से पारित की गयी. मौके पर बीडीओ अजीत कुमार, पीओ प्रेम कुमार, पीएचइडी समन्वयक सुभाष कुमार, बीइओ लक्ष्मी साफी, बीएओ राम नाथ चौधरी, जेई चंदन भगत, प्रवीण कुमार झा, जीपीएस राम इकबाल चौधरी, उपप्रमुख राजेश्वर महतो, पवन कुमार सिंह, अब्दुल रहमान, मंजुषा चौधरी, इफ्तेखार अली नाफे, परमानंद सिंह, कमलकांत राय, उपेंद्र दास, फूल बाबू सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन