कमजोरियों की पहचान कर किया जायेगा आत्म मंथन : वर्मा

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर: प्रखंड के मध्य विद्यालय सिरसी में बुधवार से माकपा का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ. पार्टी के 14 वें सम्मेलन आरंभ होने से पहले आम सभा की अध्यक्षता सिया प्रसाद यादव ने की. जिसे संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल के सदस्य सह पूर्व विधायक रामदेव वर्मा ने कहा कि अपनी कमजोरियों व गलतियों […]

विज्ञापन

विभूतिपुर: प्रखंड के मध्य विद्यालय सिरसी में बुधवार से माकपा का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ. पार्टी के 14 वें सम्मेलन आरंभ होने से पहले आम सभा की अध्यक्षता सिया प्रसाद यादव ने की.

जिसे संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल के सदस्य सह पूर्व विधायक रामदेव वर्मा ने कहा कि अपनी कमजोरियों व गलतियों की पहचान कर आत्म मंथन किया जायेगा. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कारपोरेट पूंजीपति ने विकास की परिभाषा को बदल दिया है. शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का व्यवसायीकरण होगा. आज लड़ाई विकास की नीति का है.

काला धन वापस लाने की बात करने वाले लोग आज उससे भटक रहे हैं. सभा को श्याम किशोर कमल, गंगाधर झा, शशिकांत झा, रामजनक सिंह, प्रो. नवल किशोर सिंह, रामदयाल भारती, रामाश्रय महतो, अजय कुमार आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन