अंगूठा लगा दूसरे लाभुक की उठायी राशि!
रोसड़ा : नगर पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन की राशि लाभुक के बदले दूसरे का अंगूठा का निशान लगाकर राशि निर्गत हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वार्ड 3 निवासी स्व. रामचंद्र मालाकार की पत्नी रामरती देवी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है. इसमें वार्ड पार्षद रंजीता रानी ने इसे […]
रोसड़ा : नगर पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन की राशि लाभुक के बदले दूसरे का अंगूठा का निशान लगाकर राशि निर्गत हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वार्ड 3 निवासी स्व. रामचंद्र मालाकार की पत्नी रामरती देवी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है.
इसमें वार्ड पार्षद रंजीता रानी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह इओ से की है. आवेदन में कहा है कि महिला विगत फरवरी माह में अपने पुत्र के साथ गुजरात में इलाज कराने गयी थी. इस बीच नपं में पेंशन की राशि वितरण किया गया जो उसे नहीं मिला.
इसकी जानकारी महिला को तब हुई जब इस बार 26 नवंबर को नपं कार्यालय में अपना पेंशन लेने आयी. पिछले पेंशन की राशि के बारे में वितरण पंजी देखने पर लाभुक महिला के बदले किसी दूसरे का अंगूठा निशान लगा देख महिला भौचक रह गयी. महिला ने अंगूठे के लगे निशान की जांच कर पेंशन दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










