18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोहम्मद अध्यक्ष व पप्पू को सचिव का ताज

शाहपुर पटोरी. रामजानकी उच्च विद्यालय शिउरा में शनिवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की पटोरी प्रखंड इकाई का चुनाव सपन्न हो गया. इसमें नूर मोहम्मद को अध्यक्ष, उपेंद्र साह एवं जवाहर लाल साह को उपाध्यक्ष, पप्पू कुमार सचिव चुने गये. इसी तरह रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष, आशीष निरंजन को राज्य पार्षद, अशोक महतो, अवधेश रजक […]

शाहपुर पटोरी. रामजानकी उच्च विद्यालय शिउरा में शनिवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की पटोरी प्रखंड इकाई का चुनाव सपन्न हो गया. इसमें नूर मोहम्मद को अध्यक्ष, उपेंद्र साह एवं जवाहर लाल साह को उपाध्यक्ष, पप्पू कुमार सचिव चुने गये. इसी तरह रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष, आशीष निरंजन को राज्य पार्षद, अशोक महतो, अवधेश रजक तथा चंद्रिका कुमारी को जिला पार्षद, विजय कुमार राय, ब्रजकिशोर राय, ज्ञानेश्वर कुंज बिहारी, रेणु कुमारी एवं दिनेश प्रसाद राय को अनुमंडल पार्षद, शिवशंकर शर्मा को अनुमंडल कार्य समिति सदस्य तथा सुरेश महतो, उदय शंकर शर्मा एवं सुजीत दास को प्रखंड कार्य समिति सदस्य चुना गया. मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद, मतदान पदाधिकारी संजय कुमार राय सुमन एवं सहायक मतदान पदाधिकारी मुकेश कुमार मृदुल उपस्थित थे. चुनाव में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ बालो यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शाह जफर इमाम, जिला संयुक्त सचिव डॉ रामदेव महतो, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार, डॉ प्रभात कुमार, प्रमंडल संयुक्त सचिव संजय प्रसाद, संजय कुमार, अशोक साह, दुर्गानंद चौधरी, शिवराज मणि आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें