शादी की नीयत से युवक के अपहरण का प्रयास

Updated at : 22 Feb 2020 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से युवक के अपहरण का प्रयास

खानपुर : शादी की नीयत से युवक का अपहरण करने पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के इलमासनगर दुर्गा स्थान के पास हुई. इस संबंध में नवीन सिंह ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस सूत्रों […]

विज्ञापन

खानपुर : शादी की नीयत से युवक का अपहरण करने पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के इलमासनगर दुर्गा स्थान के पास हुई. इस संबंध में नवीन सिंह ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस सूत्रों का बताना है कि खानपुर एकद्वारी गांव निवासी लखन सहनी का पुत्र सोनू कुमार सड़क निर्माण का कार्य कराने वाले संवेदक नवीन सिंह के यहां मजदूरी करता है. काम समाप्त होने के बाद सोनू वापस इलमासनगर दुर्गा स्थान लौटा था. इसी बीच चार चक्का वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. साथ ही जबरन चार चक्का वाहन में बैठाने का प्रयास करने लगे. शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर आरोपित वहां से भागने लगे.

परंतु ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोक कर घेर लिया. इस घटना के बाद आसपास में हलचल मच गयी. ग्रामीणों ने वाहन व आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, घटना की सूचना पर संवेदक नवीन सिंह ने खानपुर थाने को इसकी सूचना दे दी. जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. संपर्क करने पर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर साह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़ित युवक सोनू से पता चला है कि उसके बड़े भाई की शादी खानपुर के ही अमसौर गांव में है. किसी कारणवश उसकी भाभी अब अपने पति को छोड़ कर सोनू से ही शादी करना चाहती है.

इसके लिए लगातार उस पर दवाब बनाया जा रहा है. लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है. इसी को लेकर उसकी भाभी के पिता और रिश्तेदार उसे जबरन ले जाकर शादी कराने कराना चाहते हैं. इसी उद्देश्य से लोगों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया. परंतु शोर सुनकर जुटे लोगों ने उसे घेर लिया. वैसे पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही पूरा मामला सामने आ जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन