जख्मी के फर्द बयान में छेड़छाड़ की दर्ज की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 5:30 AM
समस्तीपुर : जिला पुलिस अक्सर अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहती है. पुलिस अधिकारी कभी निर्दोष लोगों को केस में फंसाने तो कभी केस से नाम निकालने के नाम पर उगाही करते हुए पकड़े जाते हैं. कुछ इसी तरह एक बार फिर अंगारघाट थाना पुलिस की एक कारगुजारी के कारण जिला पुलिस की कार्यशैली […]
समस्तीपुर : जिला पुलिस अक्सर अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहती है. पुलिस अधिकारी कभी निर्दोष लोगों को केस में फंसाने तो कभी केस से नाम निकालने के नाम पर उगाही करते हुए पकड़े जाते हैं. कुछ इसी तरह एक बार फिर अंगारघाट थाना पुलिस की एक कारगुजारी के कारण जिला पुलिस की कार्यशैली कटघरे में आ खड़ी हुई है.
यहां जख्मी के फर्द बयान में ही छेड़छाड़ कर दिये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पुलिस ने भूमि विवाद में हुई मारपीट के एक मामले में जख्मी के द्वारा अस्पताल में पुलिस के समक्ष दिये गये फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लेकिन उसमें वादी के साथ-साथ गवाहों के हस्ताक्षर ही बदल दिये गये हैं. इसके पीछे पुलिस की मंशा क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आयेगा. लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने साजिश के तहत विरोधी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










