स्वतंत्रता दिवस पर सघन होगी रोड स्टेशन की सुरक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2019 2:39 AM
हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेल थाना में 15 अगस्त व रक्षाबंधन को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया. रात्रि गश्ती में विशेष चौकसी बरतने के साथ साथ संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. इसके लिए सभी कर्मियों ने सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाने […]
हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेल थाना में 15 अगस्त व रक्षाबंधन को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया.
रात्रि गश्ती में विशेष चौकसी बरतने के साथ साथ संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. इसके लिए सभी कर्मियों ने सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्णय लिया,खासकर शराब की तस्करी को रोकने के लिए भी विशेष चौकसी बरतने का निर्देश रेल थानाध्यक्ष ने दिया. धारा 370 हटने को लेकर रेलवे में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत जवानों को दी गयी.
मौके पर एसएस राजाराम पासवान, जीआरपी थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, एसआई कृष्णा प्रसाद, एएसआई जितेंद्र मंडल, अरुण कुमार, राजीव साह, धुरेन्द्र साह, राजकुमार उराव, बलराम सिंह, राजेश चौधरी, विपिन कुमार, मनोज कुमार सिंह, रामविलास प्रसाद, अरविंद कुमार, छोटेलाल कुमार, राजनीश कुमार, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार वर्मा, राजदेव राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










