शारदीय नवरात्र. माता चंद्रघंटा की हुई पूजा, कूष्मांडा की आज

समस्तीपुर : नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा आराधना की गयी. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा सभी के लिये शक्तिदायक व कल्याणकारी होती है. इनकी पूजा से सभी पाप कट जाते हैं. मुश्किलें दूर होती हैं. निरोग शरीर, धन, दौलत,खुशी व प्रसिद्धि प्राप्ति होती है. पूजा के तीसरे दिन […]
समस्तीपुर : नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा आराधना की गयी. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा सभी के लिये शक्तिदायक व कल्याणकारी होती है. इनकी पूजा से सभी पाप कट जाते हैं. मुश्किलें दूर होती हैं. निरोग शरीर, धन, दौलत,खुशी व प्रसिद्धि प्राप्ति होती है. पूजा के तीसरे दिन शनिवार को मंदिरों में सप्तशती पाठ के बीच माहौल भक्तिमय बना हुआ है. पौ फटने के साथ ही घरों से निकालने वाली मंत्रोच्चार, धूप, दीप लोगों में भक्ति का पुट डाल देती है.
अमूमन अधिकांश घरों में माता की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है. कुछ भक्त सिर पर तो कुछ मंदिरों में देवी प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की याचना कर रहे हैं. शाम होते ही मंदिरों में धूप दीप से चारों ओर प्रकाश फैल जाता है. नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर लोगों जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










