हत्या व आर्म्स एक्ट के वांछितों पर होगी नजर

समस्तीपुर : अब हत्या व आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछितों पर पुलिस की नजर है. इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गयी है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस क्रम में बारी-बारी से सभी थानों में दर्ज हत्या व […]
समस्तीपुर : अब हत्या व आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछितों पर पुलिस की नजर है. इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गयी है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस क्रम में बारी-बारी से सभी थानों में दर्ज हत्या व आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा की. इस दौरान एसपी ने उन सभी कांडों पर खास नजर डाली है. इस मामले में आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं.
इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर थानाध्यक्षों को विशेष टास्क दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट आदेश दिया कि यदि कोई आरोपित किसी अन्य जिलों में जा छुपे हैं, तो संबंधित जिला के एसपी से सहयोग लेेने के लिए हर संभव मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के बाद इन कांडों की एक बार फिर से समीक्षा की जायेगी. उस दौरान यह देखा जायेगा कि किस थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में कितनी प्रगति हुई है. यदि प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो संबंधित अनुसंधानक पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










