ePaper

फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आयुक्त ने दिया निर्देश

Updated at : 31 Jan 2026 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आयुक्त ने दिया निर्देश

फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आयुक्त ने दिया निर्देश

विज्ञापन

प्रमंडलीय समन्वय समिति की आयुक्त ने की बैठक किये जा रहे कार्यों के वर्तमान प्रगति का जिलावार की विस्तृत समीक्षा सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राजस्व व विभिन्न विभागों ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायती राज, शिक्षा, कल्याण, मत्स्य, नगर व आवास विभाग, योजना व विकास विभाग सहित अन्य तकनीकी, गैर तकनीकी कार्यालयों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की जिलावार विस्तृत समीक्षा की गयी. राजस्व कार्यों समीक्षा के क्रम में न्यायिक मामलों के सम्यक निष्पादन, विभागीय कार्रवाई संबंधित लंबित मामलों, भू लगान संग्रहण में तेजी लाने व अग्रिम राशि के समायोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. भू अर्जन के तहत पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे परियोजना व औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने की वर्तमान प्रगति समीक्षा क्रम में पूर्ण तत्परता से शेष कार्य को निष्पादित करने व भू अर्जन प्रक्रिया को लेकर पंचाट स्वीकृति के बाद वैसे रैयत जिनको मुआवजा नहीं मिला है की समीक्षा का निर्देश दिया. प्रमंडलीय आयुक्त ने कोसी प्रमंडल से संबंधित जिलों को सेवांत लाभ संबंधित मामलों, प्रखंड, अंचल स्तर पर अग्रिम राशि के समायोजन व फ्लैगशिप योजनाओं संबंधित शेष कार्य को आगामी एक माह में पूर्ण तत्परता से निष्पादित करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभी सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाओं की सम्यक उपलब्धता एवं सभी प्रकार की जांच सुविधाओं की सतत क्रियाशीलता सुनिश्चित करने व टीकाकरण कार्य के समीक्षा का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जिलावार विस्तृत समीक्षा की. प्रमंडलीय आयुक्त ने शिक्षा कार्यालय द्वारा संचालित सरकारी विद्यालयों के समुचित रख रखाव के लिए विद्यालयों में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल एवं प्रबंधन समिति की बैठक यथाशीघ्र आयोजित करने का निर्देश दिया. पंचायती राज विभाग के तहत प्रमंडल से संबंधित जिलों में पंचायत सरकार भवन की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में पंचायत सरकार भवनों के सुचारु प्रबंधन, इसके माध्यम से नियमानुसार सभी प्रदत्त सेवा आम नागरिक को मिले, इसको सुनिश्चित करने एवं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में संबंधित जिलों के उप विकास आयुक्त को साप्ताहिक लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि की समीक्षा करने को कहा. मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित खेल मैदानों की सराहना की एवं इसके सुचारु प्रबंधन के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. आपूर्ति विभाग समीक्षा के क्रम में ई केवाईसी कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. खनन, परिवहन, निबंधन विभाग समीक्षा के क्रम में राजस्व संग्रहण में और तेजी लाने का निर्देश दिया. समीक्षात्मक बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रखंड, अंचल कार्यालयों के उत्कृष्ट रख रखाव, उद्योग विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन, इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन चिन्हित करने के कार्य में तेजी लाने, शेष शराब विनिष्टीकरण कार्य, जब्त वाहनों के नीलामी कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रमंडल से संबंधित जिलों में प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित जारी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण करने एवं इससे संबंधित लंबित कार्य को विहित प्रक्रिया के अनुसार अविलंब प्रारंभ करने को कहा. विधि व्यवस्था के तहत भूमि विवाद संबंधित मामलों को पूर्ण तत्परता से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित को दिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार, जिलाधिकारी मधेपुरा अभिषेक रंजन, प्रभारी जिलाधिकारी सुपौल, पुलिस अधीक्षक सहरसा हिमांशु, पुलिस अधीक्षक सुपौल शरथ एसआर, पुलिस अधीक्षक मधेपुरा डॉ संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त सहरसा गौरव कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल शारा असरफ, उप विकास आयुक्त मधेपुरा अनिल बसाक एवं प्रमंडल के तीनों जिला से संबंधित अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव, उप निदेशक जनसंपर्क, उप निदेशक कल्याण, उप निदेशक सांख्यिकी, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, आरडीडीई सहित अन्य संबंधित मौजूद थे. ………………………………………………………………………………………………….. अग्निवीर में बहाली से संबंधित रैली कटिहार में दो से 13 फरवरी तक सहरसा . प्राप्त सूचना के अनुसार पूर्वी बिहार से संबंधित 12 जिलों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर में बहाली से संबंधित रैली का आयोजन गढ़वाल मैदान कटिहार में दो फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. सहरसा जिला के लिए तीन फरवरी को अग्निवीर टेक्निकल, छह फरवरी को अग्निवीर जीडी, सात फरवरी को अग्निवीर टीडीएन आठ एवं टीडीएन दस, आठ फरवरी को अग्निवीर कार्यालय सहायक के लिए रैली होगी. रैली के लिए चिन्हित स्थल पर प्रवेश पूर्वाह्न चार बजे से दिया जाएगा. सभी संबंधित अभ्यर्थियों को वांछित कागजात जन्म प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आवश्यक प्रमाण पत्र को मूल में लाना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन