ePaper

कोसी में डूबने से किशोर की मौत

Updated at : 23 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी में डूबने से किशोर की मौत

क्षेत्र की सिरवार वीरवार पंचायत के सिरवार पुनर्वास निवासी स्व अब्दुल अजीज के 15 वर्षीय पुत्र शाहीन का कोसी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र की सिरवार वीरवार पंचायत के सिरवार पुनर्वास निवासी स्व अब्दुल अजीज के 15 वर्षीय पुत्र शाहीन का कोसी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बालक अपने कुछ साथियों के साथ गेमरहो कोसी प्रोजेक्ट कैंप के समीप नदी में स्नान करने गया था व फिसलकर गहरे पानी में डूबता चला गया. साथियों के हल्ला मचाने पर ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद भी शव के नहीं मिलने पर सीओ अनिल कुमार को मामले की जानकारी दी गयी. सीओ के बुलावा पर एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच शव की तलाशी में जुट गयी है. इस दौरान घाट पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. काफी मशक्कत के बाद कोसी नदी में एसडीआरएफ की टीम की तलाशी के बाद शव बरामद हुआ. किशोर के असामयिक निधन से परिजनों व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. सूचना पर महिषी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है. स्थानीय मुखिया मोना देवी, पंसस गुंजन देवी, पूर्व पंसस मो सुल्तान, समाजसेवी नीतीश कुमार, रजनीश कुमार सिंह, नरेश यादव, गुलाम रब्बानी, मो गफ्फार, मो सत्तार, मोहिबुल्ला सहित अन्य ने मौत पर संवेदना व्यक्त करते अंचल प्रशासन से परिजनों को मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन