रिचार्ज के बाद भी स्मार्ट मीटर में दिखा माइनस बैलेंस, सहरसा में दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

कार्यालय में प्रदर्शन करते उपभोक्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा में स्मार्ट मीटर की तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं का प्रदर्शन जारी है. बिजली कटौती और गलत बैलेंस से परेशान लोगों ने की जांच की मांग.

विज्ञापन

सहरसा : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के स्मार्ट मीटर में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सोमवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. अचानक स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस में दिखने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष दिखा.

विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि एक दिन पहले तक उनके स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस था. कई लोगों ने हाल में 500 से 1000 रुपये तक का रिचार्ज भी कराया था. इसके बावजूद रात या सुबह अचानक मीटर में माइनस बैलेंस दिखने लगा. कुछ उपभोक्ताओं के मीटर में माइनस 200, माइनस 800, माइनस 900 से लेकर माइनस 2000 रुपये तक बैलेंस प्रदर्शित होने की शिकायत की गयी. इसके बाद कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी.

500 से 600 उपभोक्ताओं के पहुंचने का दावा

अचानक बिजली कटने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता शिकायत लेकर विद्युत कार्यालय पहुंचे. उपभोक्ताओं के अनुसार अब तक करीब 500 से 600 लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंच चुके हैं. इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने बिजली कटने से पहले ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराया था.

उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या सामूहिक स्तर पर सामने आने के बावजूद शिकायतों का निपटारा व्यक्तिगत स्तर पर किया जा रहा है. कर्मचारियों द्वारा एक-एक उपभोक्ता से सीए नंबर लेकर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में समय लग रहा है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

उपभोक्ताओं ने मांग की कि यदि समस्या तकनीकी या सिस्टम स्तर की है, तो विभाग इसे क्षेत्र या फीडरवार चिह्नित कर सामूहिक रूप से समाधान करे. उनका कहना था कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है. उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से स्मार्ट मीटर में आयी समस्या की जांच, गलत तरीके से दिख रहे निगेटिव बैलेंस को दुरुस्त करने और बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.

विभाग ने बताया निगेटिव बैलेंस का संभावित कारण

कार्यपालक अभियंता विद्युत अमित कुमार ने बताया कि अर्बन क्षेत्र में शनिवार को 20 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का इनवॉइस/बिल जनरेट किया गया है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में इनवॉइस चार्ज के नेगेटिव होने के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं.

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पर पूर्व का एरियर बिल लंबित होने, कम्युनिकेशन या तकनीकी गैप के कारण डेली कैलकुलेशन और इनवॉइस कैलकुलेशन में अंतर आने तथा स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खपत होने पर अतिरिक्त शुल्क जुड़ने की स्थिति बन सकती है.

कार्यपालक अभियंता के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता का पुराना बकाया है, तो बिल जनरेट होने के दौरान उसके समायोजन से कैलकुलेशन प्रभावित हो सकता है. इसी तरह स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क जुड़ सकता है. इन मदों के समायोजन के बाद इनवॉइस चार्ज नेगेटिव होने पर स्मार्ट मीटर सिस्टम के प्रावधान के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है.

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने पुराने बकाया, स्वीकृत लोड और स्मार्ट मीटर से संबंधित विवरण की जांच करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन