मक्का-गेहूं के भाव गिरे, चावल ने संभाला बाजार; जानें सहरसा मंडी के ताजा रेट
सांकेतिक तस्वीर
सहरसा मंडी में अनाज बाज़ार की चाल मिली-जुली रही. मक्का और गेहूं के भाव में नरमी देखी गई, वहीं चावल की कुछ किस्मों में मजबूती बनी हुई है. जानिए मक्का-गेहूं के भाव गिरने के कारण और चावल के ताज़ा रेट.
सहरसा : सहरसा मंडी में गुरुवार को अनाज बाजार का रुख मिला-जुला रहा. मक्का और गेहूं के भाव में नरमी देखने को मिली, जबकि बाहरी बाजारों से बढ़ती मांग के कारण चावल की कुछ प्रमुख किस्मों में मजबूती बनी हुई है. मंडी में कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही.
आपके शहर में
मक्का के भाव क्यों पड़े नरम?
मंडी कारोबारियों के अनुसार किसान लगातार मक्का की बिक्री कर रहे हैं, जिससे बाजार में आवक पर्याप्त बनी हुई है. दूसरी ओर बड़े खरीदार सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. मांग और आपूर्ति के इस अंतर का असर मक्का के भाव पर पड़ा है.
गुरुवार को मक्का का भाव करीब ₹1,900 से ₹2,000 प्रति क्विंटल रहा. गेहूं भी हल्की नरमी के साथ ₹2,400 से ₹2,500 प्रति क्विंटल बिका.
चावल ने संभाला बाजार
मक्का और गेहूं के उलट चावल में मांग मजबूत बनी हुई है. कारोबारियों का कहना है कि दूसरे राज्यों से मांग आने के कारण चावल की कुछ प्रमुख किस्मों के भाव में मजबूती है.
चिलाखिला चावल का भाव ₹5,300 से ₹5,400 प्रति क्विंटल रहा. वहीं 24 कैरेट बासमती और 24 कैरेट जी हां चावल करीब ₹5,700 से ₹5,800 प्रति क्विंटल बिके.
दालों के ताजा भाव
| जिंस | भाव प्रति क्विंटल |
| मसूर | ₹6,500-7,000 |
| अरहर | ₹12,500-13,000 |
| चना दाल | ₹7,500-8,000 |
| गोटा चना | ₹6,500-6,700 |
| गोटा मूंग | ₹10,000-10,500 |
तेलहन और सब्जियों का भाव
पीली सरसों का भाव ₹11,000 से ₹12,000 प्रति क्विंटल रहा. 15 लीटर धारा सरसों तेल ₹2,550 से ₹2,600 तक बिका.
सब्जियों में आलू ₹100 से ₹1,200 प्रति क्विंटल और प्याज ₹4,000 से ₹4,200 प्रति क्विंटल के बीच रहा.
अगले दिनों में किसका भाव बढ़ेगा?
मंडी विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मक्का की आवक और चावल की मांग बाजार की दिशा तय करेगी. मक्का की आवक ज्यादा रही तो कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, जबकि चावल की मांग मजबूत रहने पर इसके भाव में और तेजी आ सकती है. किसानों और व्यापारियों के लिए मंडी के ताजा रेट पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए