मदर्स-डे पर पूजा व पुकनी को पहली बार मिला मातृत्व सुख

Updated:
विज्ञापन

मदर्स-डे पर पूजा व पुकनी को पहली बार मिला मातृत्व सुख

विज्ञापन

दीपक चौधरी, कटोरिया. रेफरल अस्पताल कटोरिया में मदर्स-डे के मौके पर दो गर्भवती महिलाओं के प्रसव के बाद जन्म लिये नवजात मेहमानों की किलकारी से प्रसव कक्ष व वार्ड गूंजता रहा. मदर्स-डे पर डोमकट्टा गांव निवासी केशो पंडित की पत्नी पूजा देवी एवं रिखियाराजदह गांव निवासी पंकज यादव की पत्नी पुकनी देवी को पहली बार मातृत्व सुख की प्राप्ति हुई.अस्पताल परिवार द्वारा दोनों प्रसूताओं की समुचित देखरेख भी की गयी. कटोरिया नगर पंचायत के डोमकट्टा गांव निवासी केशो पंडित की पत्नी पूजा देवी ने रविवार को सोनाक्षी नामक कन्या को जन्म दी. नवजात सोनाक्षी के माता-पिता के अलावा दादी कौशल्या देवी, नानी ललिता देवी व परनानी लीलावती देवी घर में लक्ष्मी रूपी कन्या के आगमन से काफी खुश नजर आए. वहीं रिखियाराजदह गांव निवासी पंकज यादव की पत्नी पुकनी देवी ने अंजनी नामक कन्या को जन्म दी. नवजात की नानी माला देवी अपनी नतनी को देख काफी खुश नजर आयी. नवजात अंजनी के पिता बैंगलुरू में हैं. उन्होंने वीडियो कॉलिंग से ही अपनी बिटिया रानी का दीदार किया. रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों प्रसूताओं की समुचित देखभाल की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन