ePaper

पांच दिवसीय सद्भावना मेला की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

Updated at : 06 Nov 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिवसीय सद्भावना मेला की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

एक दिवसीय दंगल कुश्ती एवं लाठी खेल सहित मीना बाजार को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

दो दिन होगी कव्वाली व दंगल, मीना बाजार का भी किया जाएगा आयोजन सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर स्थित तुफानी आलम के आवास पर बुधवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में इसी माह के 27 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सद्भावना मेला की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. बैठक के बाद आयोजन कमेटी सदस्य अफरीदी ने मीडिया को बताया कि सद्भावना मेला आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी. जिसमें सर्वसम्मति से मेला के आयोजन एवं इस मेले में होने वाले दो दिवसीय कव्वाली, एक दिवसीय दंगल कुश्ती एवं लाठी खेल सहित मीना बाजार को लेकर चर्चा की गयी. मेला के सफल आयोजन के लिए कमेटी भी गठित की गयी. उन्होंने बताया कि 30 नवंबर एवं एक दिसंबर को शानदार कव्वाली का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देश के नामचीन कव्वाला नेहा नाज कोलकाता व कव्वाल फैजान रजा अजमेरी, शाकिब अली साबरी का शानदार मुकाबला होगा. इसके अलावे 27 नवंबर को लाठी, 28 को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा. महिला पहलवान के भी आने को लेकर कोशिश की जा रही है. इस पांच दिवसीय सद्भावना मेला में मीना बाजार, झूला सहित अन्य प्रकार के स्टॉल भी लगेगा. सभी कार्यक्रम तुफानी ग्रुप के बैनर तले आयोजित किया जाएगा. बैठक में मो मारूफ उर्फ पप्पू, वसी अहमद, मो. मोद्दसीर, पुनपुन यादव, आकाश भगत, मो. साद उद्दीन, मो छज्जो, मो. मैराज आलम, छोटू, मो अब्बास, मो समीर, मोईज, मो शाहिन, मो सफी अहमद, दाउद, सुफियान, नैयर, हमजा, मो. मेराज, आजाद, ताहा सिद्दिकी, साजिद, मो मंसूर, आसिफ, मो. अबु हंजला, अनीस, निखिल यादव, अफजल आरजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन