टूटे बिजली तार के संपर्क में आने से व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत अंतर्गत गोरियारी वार्ड संख्या 12 निवासी 56 वर्षीय रामचंद्र साह की करेंट लगने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

सलखुआ. थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत अंतर्गत गोरियारी वार्ड संख्या 12 निवासी 56 वर्षीय रामचंद्र साह की करेंट लगने से मौत हो गयी. अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे रामचंद्र साह घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार पोल से टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. अंधेरे और अंजाने में वे उस तार के संपर्क में आ गये, जिससे तेज करंट की चपेट में आकर वे मौके पर ही गिर पड़े. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तथा आनन फानन में अस्पताल ले गये, लेकिन वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है. भाजपा नेता अमर यादव मौके पर पहुंच परिजन को सांत्वना दी व विभागीय सहायता की मांग की है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों की मरम्मत एवं नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन