पानी में डूबे बालक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 6:50 PM
पानी में डूबे बालक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रविवार को निर्माणाधीन पुल के पानी में डूबकर लापता हो गया था बालक सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड के बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत घना मंडल पथ के प्रथम किमी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल के पानी में रविवार को डूबे बालक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सकड़ा-पहाड़पुर वार्ड संख्या 08 निवासी शंकर यादव का 07 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार निर्माणाधीन पुल के बगल से बनाये गये चचरी पुल से नदी पार कर रहा था, इस दौरान वह पानी में गिर कर डूब गया, लेकिन डूबे बालक का शव रविवार शाम तक नहीं मिला. वहीं शव नहीं मिलने के बाद दूसरे दिन सोमवार को शव की खोजबीन का सिलसिला शुरू किया गया. काफी मशक्क़त के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बालक के शव को पानी से ढुंढ लिया. वहीं शव मिलने के बाद बलवाहाट थाना पुलिस ने काग़ज़ी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










