हथियारबंद दस्ते की खोज में पुलिस का सर्च अभियान

Published at :15 May 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
हथियारबंद दस्ते की खोज में पुलिस का सर्च अभियान

बनमा : प्रखंड क्षेत्र स्थित बाढ़ आश्रय स्थल व आसपास के मकई खेत में हथियारबंद दस्ता के होने की जानकारी के बाद बनमा पुलिस ने पुलिस निरीक्षक एसएन राय व ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया. बाइक पर सवार होकर पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने बनमा डीह, चुआ टोला, लछमिनया, हथमंडल, […]

विज्ञापन

बनमा : प्रखंड क्षेत्र स्थित बाढ़ आश्रय स्थल व आसपास के मकई खेत में हथियारबंद दस्ता के होने की जानकारी के बाद बनमा पुलिस ने पुलिस निरीक्षक एसएन राय व ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया. बाइक पर सवार होकर पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने बनमा डीह, चुआ टोला, लछमिनया, हथमंडल,

परसबन्नी, परसाहा, हराहरी सहित अन्य गांवों में गश्ती कर लोगों को भयमुक्त रहने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से हथियार बंद दस्ता से संबंधित कई जानकारी ली और लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार मकई खेत व आश्रय स्थल में दर्जनों हथियार बंद महिला व पुरुष शरण लिए हुआ है. इससे पूर्व भी पुलिस सर्च अभियान चला चुकी है. वहीं मामला सामने आने के बाद प्रभारी डीआइजी सौरभ कुमार ने सिमरी एसडीपीओ को लगातार सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन