पलट गया अॉटो महिला की मौत

Published at :15 May 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
पलट गया अॉटो महिला की मौत

सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 पर शनिवार देर शाम एक अॉटो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि कासिमपुर टोलवा निवासी रामदेव रजक की पत्नी गीता देवी अपनी गर्भवती बहू रेखा देवी को लेकर अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान एनएच 107 पर कब्रिस्तान के […]

विज्ञापन

सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 पर शनिवार देर शाम एक अॉटो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि कासिमपुर टोलवा निवासी रामदेव रजक की पत्नी गीता देवी अपनी गर्भवती बहू रेखा देवी को लेकर अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान एनएच 107 पर कब्रिस्तान के पास अचानक अॉटो के आगे बिल्ली आ गयी. ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे अनियंत्रित होकर अॉटो पलट गया. सवार गीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

वहीं ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना पर बख्तियारपुर थाना ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है और अॉटो ड्राइवर की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन