एसएफसी खाते से 11 लाख 61 हजार की हुई फर्जी निकासी

Published at :13 Apr 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
एसएफसी खाते से 11 लाख 61 हजार की हुई फर्जी निकासी

एसएफसी प्रबंधक ने सदर थाना में कराया मामला दर्ज सहरसा : फर्जी चेक के माध्यम से राशि निकाले जाने को लेकर एसएफसी प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि राज्य खाद्य निगम के बैंक ऑफ इंडिया सहरसा खाते से 11 लाख 61 हजार 6 सौ 35 रूपये […]

विज्ञापन

एसएफसी प्रबंधक ने सदर थाना में कराया मामला दर्ज

सहरसा : फर्जी चेक के माध्यम से राशि निकाले जाने को लेकर एसएफसी प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि राज्य खाद्य निगम के बैंक ऑफ इंडिया सहरसा खाते से 11 लाख 61 हजार 6 सौ 35 रूपये मार्च 2017 के विवरणी जांच में फर्जी तरीके से निकासी का पता चला है. उन्होंने कहा कि सहायक लेखा पदाधिकारी द्वारा बैंक स्टेटमेंट के जांच के दौरान वर्णित चेक से निकासी पर संदेह हुआ. जिसके जांच के आधार पर चेक को पूरी तरह फर्जी पाया गया. उन्होंने कहा कि चार चेक के माध्यम से निकासी की गयी है.
उन्होंने कहा कि 18 मार्च को रोहित रोस्तगी के नाम से तीन लाख 7 हजार 753 रूपये व 24 मार्च को 2 लाख 85 हजार 3 सौ रूपये की निकासी की गयी है. वहीं इस प्रकार 21 मार्च को अर्चना देवी के नाम से दो लाख 87 हजार 582 रूपये व 24 मार्च को दो लाख 14 हजार की निकासी की गयी है. उन्होंने कहा कि जिस चेकबुक से निकासी की गयी है. वह चेकबुक बैंक ने उपलब्ध भी नहीं कराया है. जबकि उपलब्ध चेकबुक का मूल उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि चेक के साथ-साथ सहायक लेखा पदाधिकारी का हस्ताक्षर भी फर्जी किया गया है. उन्होंने खाते के साथ छेड़-छाड़ कर फर्जी निकासी का आरोप लगाया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है उचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन