चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया चोर

Published at :19 Feb 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया चोर

सिमराही / करजाइन : थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात सिमराही बाजार स्थित अस्पताल रोड में संचालित सरस्वती पुस्तक सह मोबाइल दुकान में चोरी करते चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि राघोपुर थाना के सअनि रमाशंकर शर्मा पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात अस्पताल रोड में गश्त लगा […]

विज्ञापन

सिमराही / करजाइन : थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात सिमराही बाजार स्थित अस्पताल रोड में संचालित सरस्वती पुस्तक सह मोबाइल दुकान में चोरी करते चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि राघोपुर थाना के सअनि रमाशंकर शर्मा पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात अस्पताल रोड में गश्त लगा रहे थे. इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई पड़ी. बताया कि श्री शर्मा ने उक्त दुकान के सामने पहुंचा. पुलिस की आहट सुन एक चोर भागने में सफल रहा.

वहीं दूसरा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गये चोर की पहचान सदानंदपुर निवासी योगेन्द्र मुखिया के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गयी है. साथ ही मौके से फरार होने में सफल रहे एक अन्य चोर उक्त गांव के ही कपिलदेव मुखिया का पुत्र राम किशोर मुखिया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि वे घटना की सूचना से दुकान के संचालक को अवगत करा दिया है. साथ ही हिरासत में लिए गये चोर मनीष के बयान पर छापेमारी किया. जहां फरार हुए एक अन्य चोर राम किशोर मुखिया को चोरी गये सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि पीड़ित दुकानदार से जानकारी ली जा रही है. इसके उपरांत समुचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन