उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्री कर रहे सघन दौरा

Published at :17 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्री कर रहे सघन  दौरा

सहरसा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 23 अक्तूबर को सहरसा में आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर प्रमंडल स्तर पर सघन दौरा कर रहे हैं. प्रचार-प्रसार के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से होर्डिंग आदि लगाये जा रहे हैं. मंत्री के आप्त सचिव उपेंद्र प्रसाद यादव […]

विज्ञापन

सहरसा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 23 अक्तूबर को सहरसा में आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर प्रमंडल स्तर पर सघन दौरा कर रहे हैं. प्रचार-प्रसार के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से होर्डिंग आदि लगाये जा रहे हैं. मंत्री के आप्त सचिव उपेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मंत्री डॉ गफूर जनसंपर्क अभियान के तहत 19 अक्तूबर को सुपौल जिले के विरपुर, राघोपुर, पिपरा में सभा करेंगे. 20 को सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बिहरा बाजार, नवहट्टा उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

जबकि 21 अक्तूबर को महिषी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान करते हुए बैठक में शामिल होंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से मंत्री श्री गफूर उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी के लिए लोगों को आमंत्रण देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन