धर्म जागरण समन्वय विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

सहरसा : बुधवार को सुपर बाजार स्थित संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में धर्म जगारण समन्वय विभाग के बैनर तले जनसंख्या के असंतुलन पर भाजपा नेता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के संयोजन में संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व भाजपा नेताओं के समक्ष आरएसएस के प्रचारकों ने वेदों से धर्म […]
सहरसा : बुधवार को सुपर बाजार स्थित संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में धर्म जगारण समन्वय विभाग के बैनर तले जनसंख्या के असंतुलन पर भाजपा नेता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के संयोजन में संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व भाजपा नेताओं के समक्ष आरएसएस के प्रचारकों ने वेदों से धर्म की उत्पति और हिंदुओं के वर्तमान दशा पर तल्ख टिप्पणीयां की. विभाग प्रचारक सूबेदार सिंह ने जातीय व्यवस्था को वर्तमान में वर्ण व्यवस्था के
चरित्र से बेमेल साबित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों व क्षत्रीय के गोत्रों में भंगियों को भी मुस्लिम संताप की वजह से शामिल होना पड़ा है. कश्मीर की हालात को देखते हुए आज जनसंख्या में वृद्धि की आवश्यकता है. हिंदुत्व पर बातें करते हुए मौजूद लोगों को कहा कि भारत में मानव का सनातन जाति केवल हिंदु थी. उसे अक्षुण्ण रखने की कोशिश होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




