नया बाजार में छह लाख की चोरी

Published at :06 Sep 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
नया बाजार में छह लाख की चोरी

दुस्साहस. पर्व मनाने मधेपुरा के अर्राहा गांव गये थे गृहस्वामी सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 नयाबाजार स्थित भूतपूर्व सैनिक सत्यानंद सिंह के मकान में रविवार की रात कुंडी काट लाखों की सम्पत्ति चोरी कर ली गयी. सहरसा : पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार की शाम चार बजे घर […]

विज्ञापन

दुस्साहस. पर्व मनाने मधेपुरा के अर्राहा गांव गये थे गृहस्वामी

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 नयाबाजार स्थित भूतपूर्व सैनिक सत्यानंद सिंह के मकान में रविवार की रात कुंडी काट लाखों की सम्पत्ति चोरी कर ली गयी.
सहरसा : पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार की शाम चार बजे घर के सभी लोग पर्व मनाने मधेपुरा जिला स्थित अर्राहा गांव गये हुए थे. चोरों द्वारा परिसर के मुख्य द्वारा की कुंडी काट घर में प्रवेश कर लगभग पांच लाख रूपये के जेवरात सहित हजारों रूपये के कपड़े व अन्य जरूरी समान के अलावा तीन हजार रुपये की नगदी चुरा ले गयी. चोर द्वारा मकान के अंदर चार कमरे के कुंडी को कटर से काट वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसमे एक गौदरेज, दो ट्रंक व आठ बक्शे को भी काट कर छतिग्रस्त कर दिया गया है.
जानकारी मिलने के बाद पहुंचे सदर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने तहकीकात करते बताया कि चोर खाली मकान देख अंदर प्रवेश कर गया. पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है. पीड़ित ने सभी सामान व जेवरात बरामद करने की गुहार लगाई है. वहीं इसी मुहल्लें के संजय साह व उमा देवी के घर में प्रवेश कर चोरों ने पांच हजार नगदी चोरी कर ली है. गृहस्वामी ने बताया कि सभी लोग सोये हुए थे इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन