हयात गोलीकांड में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

Published at :06 May 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
हयात गोलीकांड में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला चौक पर बीते 25 अप्रैल की देर शाम हुई गोलीकांड में जख्मी सहरसा बस्ती निवासी मो हयात के बयान पर सदर थाना में दर्ज मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा बस्ती निवासी नामजद मो असगर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला चौक पर बीते 25 अप्रैल की देर शाम हुई गोलीकांड में जख्मी सहरसा बस्ती निवासी मो हयात के बयान पर सदर थाना में दर्ज मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा बस्ती निवासी नामजद मो असगर को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी से सदर थाना में सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना को लेकर पूछताछ की. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस को सफलता मिली है. मालूम हो कि जख्मी अपने बहनोई मो एनायत के साथ अपनी बाइक से मांस खरीद कर वापस घर जा रहा था. इसी दौरान तिवारी टोला चौक पर अपराधियों ने गोली मार दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन