डॉक्टर से रंगदारी मांगने के िवरोध में की गयी है हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

डाक्टरों को मिले उचित सुरक्षा : रितेश सहरसा सदर : डाक्टरों से रंगदारी मांगे जाने के मामले को लेकर पिछले 22 फरवरी से आइएमए द्वारा जारी हड़ताल को लेकर चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन सहित कई जिप सदस्यों ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की. पार्षद प्रवीण आनंद, गणेश मुखिया निषाद, […]
विज्ञापन
डाक्टरों को मिले उचित सुरक्षा : रितेश
सहरसा सदर : डाक्टरों से रंगदारी मांगे जाने के मामले को लेकर पिछले 22 फरवरी से आइएमए द्वारा जारी हड़ताल को लेकर चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन सहित कई जिप सदस्यों ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की. पार्षद प्रवीण आनंद, गणेश मुखिया निषाद, निर्मल ठाकुर सहित कई अन्य समाजसेवियों ने मौजूदा व्यवस्था को लेकर डीएम से भेंट की. डाक्टरों द्वारा जारी हड़ताल से उत्पन्न जनविरोधी स्थिति पर भी चिंता प्रकट की.
जिप उपाध्यक्ष ने प्रशासन से अभिलंब अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की. सभी चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में हथियार के लिए लंबित आवेदनों को अभिलंब स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने कहा कि जनता परेशान है. जिला प्रशासन को संवेदनशील बन कर डाक्टरों की हड़ताल पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










