दहशत में बीता साल, इस साल मिले खुशियां

सतरकटैया : नये वर्ष के आगमन को लेकर जहां लोग ढ़ेर सारी शुभकामनाओं की उम्मीद संजोये हुए हैं. वही बीते साल प्रखंड क्षेत्र के लोग दहशत में ही जीते रहे. बिहरा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से लोगों को दिन-रात चिंता सताती रही. इस दहशत भरी जीवन से निजात पाने के लोग नये वर्ष के […]
सतरकटैया : नये वर्ष के आगमन को लेकर जहां लोग ढ़ेर सारी शुभकामनाओं की उम्मीद संजोये हुए हैं. वही बीते साल प्रखंड क्षेत्र के लोग दहशत में ही जीते रहे. बिहरा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से लोगों को दिन-रात चिंता सताती रही. इस दहशत भरी जीवन से निजात पाने के लोग नये वर्ष के मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं.
सभी लोग विभिन्न मंदिरों व मस्जिदों में ईश्वर व अल्लाह से नये वर्ष उनके परिवार व क्षेत्रवासियों के लिये खुशियां भरी सौगात लेकर आये, यह प्रार्थना कर रहे हैं. एक -दूसरे को फोन, व्हाट्सएप्प व एसएमएस के माध्यम से शुभकामना देने में जुटे हुए हैं. कई लोग विभिन्न तीर्थ स्थलों एवं दार्शनिक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिये निकल पड़े हैं. लेकिन बीते साल की खौफ मन से दहशत नही निकलने दे पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










