कालाबाजारी के लिए ले जा रहे थे एफसीआइ का गेहूं

सिमरी नगर : अनुमंडल अंतर्गत मंगलवार और बुधवार सुबह प्रशासन ने भारतीय खाद्य निगम का 346 बोरा गेहूं जब्त किया. इसके बाद एक बार फिर सहरसा जिले मे सरकारी अनाज की व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है़ जानकारी के अनुसार, सरकारी अनाज की कालाबाजारी का सहरसा केंद्र बनता जा रहा है़ इन अनाज को […]
सिमरी नगर : अनुमंडल अंतर्गत मंगलवार और बुधवार सुबह प्रशासन ने भारतीय खाद्य निगम का 346 बोरा गेहूं जब्त किया. इसके बाद एक बार फिर सहरसा जिले मे सरकारी अनाज की व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है़ जानकारी के अनुसार, सरकारी अनाज की कालाबाजारी का सहरसा केंद्र बनता जा रहा है़
इन अनाज को सहरसा के कई इलाकों में खपाया जाता है़ बताया जाता है कि एफसीआई पहुंचने वाले अनाजों की कालाबाजारी में बड़ा नेटवर्क शामिल है़ प्रशासनिक कार्रवाई में कई बार बड़े पैमाने पर अनाजों की जब्ती भी की गयी परंतु प्रशासनिक नकेल की सुस्ती की वजह से कुछ दिनों तक यह धंधा मंद रहता है.
परंतु मामले के शांत होते ही सबकुछ पहले जैसे होने लगता है़ वही इतनी मात्रा मे अब एक बार फिर से जब्ती ने अनाज के कालाबाजारियों के बढ़ते प्रभाव को साबित कर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










