हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अब्बास

सिमराही: राघोपुर पुलिस ने सिमराही स्थित गोल बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराधी मो अब्बास को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक राइफल, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद किया गया है. कुख्यात अपराधी मो अब्बास के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना सहित कोसी के […]
थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मो अब्बास को गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गोल बाजार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि थाना कांड संख्या 78/02, 31/02, 10/03, 120/12 में उक्त अपराधी की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी. वहीं उक्त अपराधी के विरुद्ध जिले के प्रतापगंज, सहरसा, बिहरा आदि थाना में दर्जनों केस दर्ज हैं.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मो अब्बास अपने कुछ साथियों के साथ गोल बाजार स्थित अपने आवास पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दर्जन बीएमपी के जवान एवं पुलिस कर्मियों के साथ उक्त घर की घेराबंदी की गयी. मो अब्बास का अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहा जबकि पुलिस ने मो अब्बास को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










