कनरिया अोपी पुलिस से पिस्टल छीनने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

सिमरी : कनरिया पुलिस पर अपराधियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस पर हमले के दौरान सरकारी पिस्टल भी छीनने की बात सामने आयी है. घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें कनरिया ओपी में पदस्थापित एक जमादार घटना की पूरी जानकारी दे रहे हैं. घटना के संबंध में […]

विज्ञापन

सिमरी : कनरिया पुलिस पर अपराधियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस पर हमले के दौरान सरकारी पिस्टल भी छीनने की बात सामने आयी है. घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें कनरिया ओपी में पदस्थापित एक जमादार घटना की पूरी जानकारी दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना के संबंध में वायरल वीडियो के अनुसार, कनरिया ओपी के एएसआइ व जमादार संजय कुमार राय ने कहा है कि ओपी प्रभारी को रात में सूचना मिली थी कि अपराधी कहीं किसी घटना को अंजाम देने के लिए आये हैं.
जिसे लेकर सुबह ओपी प्रभारी के आदेश पर दो चौकीदार अजनाश महतो तथा अमरजीत पासवान के साथ हम घटना स्थल पर पहुंचे. पहले से घात लगाये अपराधियों में अनुज यादव, मनोज यादव तथा जयकुमार यादव हमलोगों को मारने के लिए टूट पड़े. इस दौरान मेरा पिस्टल छीनना चाहा. इसके बाद उन लोगों ने कहा इसको मारकर धार में फैंक दो. हाथ पैर बांध कर रखो. मोबाइल भी छीनना चाहा. ऐसी हालत देख हम सभी किसी तरह से जान बचाकर भागे.
ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी. वहीं वायरल वीडीओ में कहा गया है कि इस घटना को लेकर महिषी थाना में मामला दर्ज करने जा रहे है. वहीं ओपी प्रभारी द्वारा जिले के वरीय अधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी गयी है. यह घटना सुखासनी गांव का बताया जा रहा है. इस घटना को लेकर ओपीध्यक्ष मो अजमल हुसैन ने बताया कि पुलिस कर्मियो के साथ धक्का-मुक्की की घटना हुई है. इसकी जांच करायी जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन