पति के सहारे था जीवन, उसे भी ईश्वर ने छीना

सत्तरकटैया : जिस महिला की आधी उम्र बीत जाने के बावजूद कोई संतान न हो और उनके पति के साथ भी हादसा हो जाये, उसके जीवन में दुख की कल्पना भर ही की जा सकती है. बरहसेर वार्ड नंबर तीन निवासी सुदामा देवी की आधी उम्र बीत जाने के बाद भी कोई संतान पैदा नहीं […]
सत्तरकटैया : जिस महिला की आधी उम्र बीत जाने के बावजूद कोई संतान न हो और उनके पति के साथ भी हादसा हो जाये, उसके जीवन में दुख की कल्पना भर ही की जा सकती है. बरहसेर वार्ड नंबर तीन निवासी सुदामा देवी की आधी उम्र बीत जाने के बाद भी कोई संतान पैदा नहीं हुई. फिर भी उसके पति ने दूसरी शादी नहीं की. दोनों ने जीवन पर्यंत साथ साथ जीने मारने की कसमें खाई थी. लेकिन यह साथ भी छूट गया. उनके पति की मौत गत बुधवार की रात सड़क हादसे में हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही सुदामा बेसुध हो गयी. वह रो रोकर एक ही बात कहती थी कि ईश्वर ने उसे भी क्यों नहीं उठा लिया. बिना संतान और पति के इस उम्र में किसके सहारे जीना होगा. इस घटना से गांव वासियों को भी सदमा पहुंचा है. जिला पार्षद प्रियंका आनंद, पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद, जदयू के कार्यकारी महिला जिलाध्यक्ष निशा देवी, मुखिया लिली पांडेय, पूर्व मुखिया मनोरंजन पांडे आदि ने सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




