तीसरे दिन एक मुन्ना भाई सहित दो निष्कासित

सहरसा : जिले में चल रही मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो गया. जिला प्रशासन की कडी निगरानी में संचालित परीक्षा में कदाचारियों की एक नहीं चली. दोनों पालियों में आयोजित विज्ञान की परीक्षा के प्रथम पाली में एक छात्र को दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया […]
सहरसा : जिले में चल रही मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो गया. जिला प्रशासन की कडी निगरानी में संचालित परीक्षा में कदाचारियों की एक नहीं चली. दोनों पालियों में आयोजित विज्ञान की परीक्षा के प्रथम पाली में एक छात्र को दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया एवं कदाचार के आरोप में दो छात्रों को निष्कासित किया गया.
तीसरे दिन भी सुबह से हीं परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुचने लगे. लेकिन अभिभावक बच्चों को केंद्र पर पहुंचा खुद वापस होते देखे गये. अभिभावकों की भीड़ अन्य केंद्रों की अपेक्षा छात्राओं के केंद्रों पर अधिक रही. जिससे शुरुआत के कुछ समय कुछ केंद्रों पर जाम की स्थिति बनी रही. परीक्षा केंद्रों के खुलते ही भीड़ धीरे-धीरे सामान्य हो गयी. केंद्रों पर तैनात पुलिस बल ने केंद्रों के बाहर खडे लोगों को केंद्र से दो सौ मीटर दूर ही रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




