डीएफओ का किया घेराव

सिमरी : प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व पट्टेदारों ने शनिवार को बख्तियारपुर थाना में जिला मत्स्य पदाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया. स्थिति इस कदर खराब हो गयी कि बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने आकर डीएफओ का बीच बचाव कर उन्हें गाड़ी में बिठा बाहर किया. घेराव कर रहे जितेंद्र मुखिया, आनंदी मुखिया, संतोष मुखिया, […]
सिमरी : प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व पट्टेदारों ने शनिवार को बख्तियारपुर थाना में जिला मत्स्य पदाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया. स्थिति इस कदर खराब हो गयी कि बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने आकर डीएफओ का बीच बचाव कर उन्हें गाड़ी में बिठा बाहर किया.
घेराव कर रहे जितेंद्र मुखिया, आनंदी मुखिया, संतोष मुखिया, मुकेश मुखिया, प्रमोद सहनी, दीप नारायण सहनी आदि ने बताया कि हमलोगों को बार-बार समय देकर प्रखंड मत्सस्यजीवी सहयोग समिति सिमरी बख्तियारपुर के नव निर्वाचित महामंत्री माधुरी देवी राजस्व रसीद निर्गत नहीं कर रही है. आज शनिवार को डीएफओ साहब के सामने थाना पहुंच कर रसीद देने की बात कही गयी थी. लेकिन वह नहीं पहुंची. लोगों का कहना था कि जानबुझकर महामंत्री रसीद निर्गत करना नहीं चाह रही हैं और आज डीएफओ के कहने के बावजूद भी थाना नहीं पहुंची. जो उनके कार्यप्रणाली को दर्शाता है. लोगों ने कहा कि स्वंय डीएफओ साहब अपने स्तर से राशि लेकर रसीद निर्गत कर शिकार माही की आदेश दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




