नवी मुंबई में डकैती को अंजाम देने वाला आरोपित सहरसा से गिरफ्तार

सहरसा : नवी मुंबई के वसी थाना क्षेत्र में बीते 27 नवंबर को डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद निवासी मो जिबरेल ग्यासुद्दीन उर्फ मुन्ना को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी व सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए […]
सहरसा : नवी मुंबई के वसी थाना क्षेत्र में बीते 27 नवंबर को डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद निवासी मो जिबरेल ग्यासुद्दीन उर्फ मुन्ना को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी व सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया.
एसडीपीओ श्री तिवारी व क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एके लांडे ने बताया कि इन लोगों ने हथियार से लैश होकर एक फल विक्रेता के घर से जेवरात सहित दो करोड़ नकदी उड़ा लिए थे. इसको लेकर वसी थाने में कांड संख्या 392 दर्ज करवाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




