कचरा गांवों व कचरा सड़कों की सूची घोषित

Published at :07 May 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
कचरा गांवों व कचरा सड़कों की सूची घोषित

राजपुर : ओडीएफ में फिसड्डी साबित होने के बाद प्रखंड के कचरा गांव व कचरा सड़कों की सूची जारी कर दी गयी है. बीडीओ निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि सभी पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक के दौरान सभी पंचायतों के कचरा गांव व कचरा सड़क का चयन किया गया. इस दौरान दयालगंज, पकड़ी, बरांव, […]

विज्ञापन

राजपुर : ओडीएफ में फिसड्डी साबित होने के बाद प्रखंड के कचरा गांव व कचरा सड़कों की सूची जारी कर दी गयी है. बीडीओ निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि सभी पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक के दौरान सभी पंचायतों के कचरा गांव व कचरा सड़क का चयन किया गया. इस दौरान दयालगंज, पकड़ी, बरांव, राजनडीह, रोतवा, सियांवक, मंगरवलिया, व पडरिया को कचरा गांव के रूप में चयन किया गया है. वहीं, राजपुर से पकड़ी, दयालगंज से मंगरवलिया,

अमाडी चौक से सखरा मलांव, दयालगंज से पकड़ी टोला, राजपुर वार्ड नंबर दो, बरांव गांव को जाने वाली व बरांव गांव वार्ड नंबर दो, राजनडीह से बलिगांव, श्रीनगर सुअरा टोला, रोतवा वार्ड नंबर तीन व बथानी टोला को जाने वाली सड़क को प्रखंड प्रशासन ने कचरा सड़क के रूप में चयन किया है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के इन सभी गांवों को कचरा बनाये रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को छह मई को हमारे ओडीएफ टीम के सदस्यों व पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, सीओ अभिषेक कुमार, एमओ अतुल कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, लेडिज सुपरवाइजर समेत सभी पंचायतों के लिए चयनित ओडीएफ टीम के सदस्य शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन