आज काला बिल्ला लगा कर काॅलेज जायेंगे शिक्षक

Published at :19 Apr 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
आज काला बिल्ला लगा कर काॅलेज जायेंगे शिक्षक

सासाराम : सातवें वेतनमान की रिपोर्ट को प्रकाशित कर शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक बुधवार 19 अप्रैल को मांग दिवस के रूप में मनायेंगे. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ गुरु चरण सिंह ने बताया कि नियमतः यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालय व कॉलेज शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान जनवरी 2016 […]

विज्ञापन

सासाराम : सातवें वेतनमान की रिपोर्ट को प्रकाशित कर शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक बुधवार 19 अप्रैल को मांग दिवस के रूप में मनायेंगे. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ गुरु चरण सिंह ने बताया कि नियमतः यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालय व कॉलेज शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान जनवरी 2016 से लागू हो जाना चाहिए था,

पर केंद्र सरकार की शिथिलता के कारण आज तक रिपोर्ट भी प्रकाशित नहीं हो सकी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की उदासीनता से विवश होकर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय व काॅलेज शिक्षक महासंघ ने देश भर में शिक्षकों द्वारा काला बिल्ला लगाकर 19 अप्रैल को मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया है. वेतनमान लागू नहीं किया गया, तो क्रमवार आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन