15 अगस्त तक हो जायेगा जिला खुले में शौचमुक्त : जिलाधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम सदर. स्वच्छता अभियान के तहत जिला रोहतास को खुले में शौच मुक्त आगामी 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है. इस आलोक में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि जिले में पूर्ण रूप से खुले में शौचमुक्त कर दिया जायेगा. सबसे पहले कम दिन में खुले में शौच मुक्त प्रखंड […]
विज्ञापन
सासाराम सदर. स्वच्छता अभियान के तहत जिला रोहतास को खुले में शौच मुक्त आगामी 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है. इस आलोक में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि जिले में पूर्ण रूप से खुले में शौचमुक्त कर दिया जायेगा. सबसे पहले कम दिन में खुले में शौच मुक्त प्रखंड संझौली से इस अभियान का आगाज हो चुका है.
बाकी प्रखंडों नोखा, तिलौथू, सूर्यपूरा आदि लगभग अभियान को पूरा हो चुका है. इस तरह से बाकी प्रखंडों में जल्द अभियान शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस का शौचालय बनाने के लिए पैसा भुगतान नहीं हुआ है. जल्द भुगतान कर दिया जायेगा. डीएम ने कहा कि स्वच्छता के मद्देनजर खुले में शौच से मुक्ति अभियान को सफल करना है. उन्होंने कहा कि हर घर स्वच्छ रहेगा तभी जिला व राष्ट्र को स्वच्छ रखने की कल्पना कर सकते हैं. स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










