झलखोरिया-जोगधरा पथ दो साल में नहीं बना

Published at :01 Sep 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
झलखोरिया-जोगधरा पथ दो साल में नहीं बना

पक्की सड़क से वंचित हैं इलाके के दर्जन भर से अधिक गांव दावथ : कोआथ-पीरो पथ व एनएच 30 से ईटवां पंचायत के कई गांवों को जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाइ के तहत झलखोरिया मोड़ से जोगधरा होते हुए भोजपुर व बक्सर जिले के सीमा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण दो वर्ष में भी पूरा […]

विज्ञापन
पक्की सड़क से वंचित हैं इलाके के दर्जन भर से अधिक गांव
दावथ : कोआथ-पीरो पथ व एनएच 30 से ईटवां पंचायत के कई गांवों को जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाइ के तहत झलखोरिया मोड़ से जोगधरा होते हुए भोजपुर व बक्सर जिले के सीमा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण दो वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका है. महज तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण का काम वित्तीय वर्ष 2014-15 में ही शुरू हुआ था़ परंतु, 2015-16 बीत जाने के बाद अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है़ इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात में दर्जन भर से भी अधिक गांवों का अावागमन बंद हो जाता है.
बच्चे भी तीन माह तक स्कूल जाना बंद कर देते हैं. इस सड़क के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रोहतास जिले के मझौली, झलखोरिया, बैरिया, जोगधरा, हमीर डिहरी के लोगों को पक्की सड़क मिल जायेगी. वहीं, इस सड़क से तीन जिले की सीमाएं भी जुड़ जायेंगी़ इससे आम किसानों को अपने अनाज को बाजार तक पहुंचाने की बेहतर सुविधा मिल जायेगा. सड़क में कुछ जगहों पर पीसीसी व कलभर्ट व सड़क के दोनों किनारे मिट्टी का कार्य नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन