आरपीएफ के विशेष अभियान में 70 गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : आरपीएफ के विशेष अभियान में रविवार की रात 70 वयक्तियों को गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कार्रवाई के लिए गया भेज दिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि यह अभियान प्लेटफऍर्म व ट्रेनों में चलाया गया. इसमें चेन पुलिंग करते दो यात्री, महिला बोगी में यात्रा करते […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : आरपीएफ के विशेष अभियान में रविवार की रात 70 वयक्तियों को गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कार्रवाई के लिए गया भेज दिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि यह अभियान प्लेटफऍर्म व ट्रेनों में चलाया गया. इसमें चेन पुलिंग करते दो यात्री, महिला बोगी में यात्रा करते चार यात्री व विकलांग बोगी में यात्रा करते तीन यात्री पकड़े गये.
वहीं, प्लेटफाॅर्म पर अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेचते आठ वेंडरों को पकड़ा गया. सभी को कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में गया भेज दिया गया है. प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर सिगरेट पीते दो यात्री पकड़े गये. इन से दो-दो सौ रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया. विशेष अभियान में एसआई पूनम कुमारी, हवलदार आरके सुब्रमण्यम व आरपीएफ के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










