तीन डिसमिल जमीन पर बना सकेंगे अपना घर

Published at :15 Apr 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
तीन डिसमिल जमीन पर बना सकेंगे अपना घर

अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को लगे शिविर में अनुमंडल क्षेत्र के चयनित 58 में 18 गरीब भूमिहीन लाभुकों के बीच जमीन का कागजात बांटा गया़ अब उन्हें अपना घर बनाने में सहूलियत होगी. डेहरी ऑन सोन : नुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को लगे शिविर में अनुमंडल क्षेत्र के गरीब भूमिहीन लाल कार्डधारी लाभुकों के […]

विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को लगे शिविर में अनुमंडल क्षेत्र के चयनित 58 में 18 गरीब भूमिहीन लाभुकों के बीच जमीन का कागजात बांटा गया़ अब उन्हें अपना घर बनाने में सहूलियत होगी.
डेहरी ऑन सोन : नुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को लगे शिविर में अनुमंडल क्षेत्र के गरीब भूमिहीन लाल कार्डधारी लाभुकों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने जमीन का कागजात बांटा. इसमें अनुमंडल क्षेत्र के अंचल वार चयनित गरीब भूमिहीन लाभुक को तीन-तीन डिसमिल का कागजात दिया गया.
हालांकि, अनुमंडल के क्षेत्र अंचल वाइज कुल लगभग 58 लाभुकों का चयन किया गया था. लेकिन, लाभुकों के नहीं पहुंचने के कारण 18 लाभुक के बीच वितरण किया गया. लाभुकों को मिले जमीन के कागजात पर लाभुक का नाम पिता या पति हलका संख्या खाता संख्या खेसरा संख्या क्षेत्रफल चौहदी अंचल का नाम अंकित है. यह जमीन कागजात लाभुक अहस्तांतरित नहीं कर सकते हैं.
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के अंचल वाइज चयनित गरीब भूमिहीन लाल कार्डधारी लाभुकों के बीच जमीन का कागजात वितरण किया गया है. इसमें लाभुक के नाम सहित जमीन का पूरा विवरण अंकित है.
साथ ही वर्ष 15-16 का जमीन का लगान भी जमा है. यह उन गरीब लाभुक को दिया गया है, जो अपना घर बना कर रह सकते हैं. वितरण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता राजाराम चंद राम, डेहरी सीओ सीमा रानी, अकोढ़ीगोला सीओ विकास कुमार, तिलौथू सीओ अखिलेश कुमार, नौहट्टा सीओ राकेश कुमार, रोहतास सीओ सुगली सेठ विभिन्न अंचल के अंचल कर्मी व लाभूक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन