पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : पंचायत चनाव की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. पंचायत में विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर भावी उम्मीदवार अपनी-अपनी गोटी बैठाने में मशगूल है. लोगों का मन टटोलने के लिए उम्मीदवार मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देने लगे हैं. बातों-बातों में मतदाताओं को चुनावी वादों […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला (रोहतास) : पंचायत चनाव की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. पंचायत में विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर भावी उम्मीदवार अपनी-अपनी गोटी बैठाने में मशगूल है. लोगों का मन टटोलने के लिए उम्मीदवार मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देने लगे हैं.
बातों-बातों में मतदाताओं को चुनावी वादों की पिटारा खोलना भी नहीं भूलते है. कोई भष्ट्राचार मुक्त पंचायत निर्माण की बातें कहता, तो कोई सबका साथ सबका विकास का नारा देता है. उम्मीदवार युवा जज्बे के साथ समृद्ध पंचायत की निर्माण का भरोसा दिलाता है. वहीं पंचायत के वर्तमान प्रतिनिधि अपने कार्यों को जनता के बीच रख कर फिर एक बार चुनावी वैतरणी को पार लगाने के फिराक में है. हर चौक-चौराहे पर चुनावी चर्चा जोर पकड़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










