रोहतास के मुक्केबाजों ने हासिल किये 13 पदक

Published at :15 Dec 2015 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास के मुक्केबाजों ने हासिल किये 13 पदक

मुंगेर में हुई थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सासाराम (सदर) : मुंगेर में आयोजित दो दिवसीय आठवें राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रोहतास के 13 मुक्केबाजों ने विभिन्न वर्गों में 13 पदक प्राप्त किये हैं. इनमें अमन कुमार और अमित कुमार को स्वर्ण, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, सुजीत कुमार व अभिषेक कुमार को सिल्वर और सुमन कुमार, अमन […]

विज्ञापन
मुंगेर में हुई थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
सासाराम (सदर) : मुंगेर में आयोजित दो दिवसीय आठवें राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रोहतास के 13 मुक्केबाजों ने विभिन्न वर्गों में 13 पदक प्राप्त किये हैं.
इनमें अमन कुमार और अमित कुमार को स्वर्ण, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, सुजीत कुमार व अभिषेक कुमार को सिल्वर और सुमन कुमार, अमन कुमार, अविनाश कुमार, अमरेश कुमार, माधव कुमार, शंशाक व अभिजीत को कांस्य पदक प्राप्त किया. मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुंगेर में राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने रोहतास का नाम रोशन किया है.
उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार यादव का है. इनके अथक प्रयास के कारण ही स्कूल का और जिले का नाम रोशन हुआ है. आगे भी ये सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन